‘किताबों की जगह हाथों में झाड़ू!’ शहडोल के सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल, बच्चे खोल रहे ताला, शिक्षक पर लगे गंभीर आरोप
शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से सरकारी शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ब्यौहारी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय कोलान कुआं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छोटे-छोटे बच्चे स्कूल परिसर की सफाई करते और ताला खोलते नजर आ रहे हैं।…
