बैतूल में 14 गोवंश से भरी पिकअप पकड़ी गई, 70 किमी तक चला फिल्मी स्टाइल पीछा, तस्कर वाहन छोड़कर फरार
बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से गोवंश तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र के कत्लखानों की ओर ले जाए जा रहे 14 गोवंशों को समय रहते बचा लिया गया। सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने संदिग्ध पिकअप का पीछा शुरू किया और करीब 70 किलोमीटर तक हाई-स्पीड चेज चलता रहा।…
