CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान – फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ दिल्ली में हुई टैक्स फ्री, अब सस्ती होंगी टिकटें
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फरहान अख्तर स्टारर फिल्म ‘120 बहादुर’ को पूरी दिल्ली में टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी की शौर्यगाथा पर आधारित है, जिसने 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला की लड़ाई में इतिहास रच दिया था।…
