NEET पेपर लीक पर भोपाल में छात्रों का गुस्सा, NTA को खत्म करने की उठी मांग

 भोपाल। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर राजधानी भोपाल में छात्रों और युवा संगठनों का आक्रोश देखने को मिला। छात्र संगठन AIDSO और युवा संगठन AIDYO ने ज्योति टॉकीज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि NTA लगातार परीक्षाओं को निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से कराने में विफल साबित हो रही है, इसलिए अब इस एजेंसी को खत्म किया जाना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि NEET समेत कई राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक, गड़बड़ी और अनियमितताओं के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे लाखों छात्रों और उनके परिवारों का भरोसा टूटता जा रहा है। संगठनों का कहना है कि इतनी बड़ी परीक्षाओं में बार-बार होने वाली गड़बड़ियां बिना प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत के संभव नहीं हैं।

प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले की न्यायिक निगरानी में जांच कराने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और परीक्षा प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ सरकार के नियंत्रण में आयोजित करने की मांग की। छात्रों का कहना है कि मेहनत करने वाले युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *