पत्नी के डर से रची झूठी साजिश! शराब के नशे में खुद कुएं में गिरा शख्स, पुलिस जांच में खुली पूरी कहानी

 इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के सिमरोल थाना इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। ढाबे पर कुक का काम करने वाले संजय यादव ने खुद पर लूट और जानलेवा हमले की कहानी गढ़कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने दावा किया कि कुछ बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की, लूटपाट की और उसे कुएं में फेंक दिया। मामला गंभीर था, इसलिए पुलिस तुरंत जांच में जुट गई। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, कहानी की परतें खुलती चली गईं।

पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो संजय यादव शराब की दुकान पर शराब खरीदता नजर आया। इसके बाद मोबाइल की सीडीआर और लोकेशन की जांच की गई, लेकिन कहीं भी लूट या हमले जैसी कोई घटना सामने नहीं आई। पुलिस को शक हुआ तो गहराई से पूछताछ की गई। जांच में पता चला कि संजय शराब के नशे में खुद ही कुएं में गिर गया था।

डीसीपी उमाकांत चौधरी के मुताबिक, संजय ने पत्नी की डांट और घरवालों के सवालों से बचने के लिए पूरी झूठी कहानी रच डाली। बताया जा रहा है कि उसकी गाड़ी भी कुएं में गिर गई थी और उसी डर में उसने खुद को पीड़ित दिखाने की कोशिश की। अब पुलिस इस मामले को खत्म करने की तैयारी में है और संजय यादव के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *