‘अंग-बंग कलिंग में लहराया भाजपा का झंडा…’ CM मोहन यादव का बड़ा बयान

ग्वालियर। पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के चुनावी नतीजों पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने भाजपा की जीत पर खुशी जताते हुए बंगाल की जनता को बधाई दी।

ग्वालियर में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश में सुशासन की बयार चल रही है और गृहमंत्री Amit Shah के विजन के तहत अंग, बंग और कलिंग तक भाजपा का झंडा लहराया है।

उन्होंने कहा कि यह परिणाम जनता के संकल्प और विश्वास का प्रतीक है, जिसने तमाम चुनौतियों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत किया है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जो सर्वे पहले सामने आए थे, वे अब सही साबित होते नजर आ रहे हैं और भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिला है, जिससे एनडीए का दायरा और मजबूत हुआ है।

सीएम मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कभी देश के अग्रणी राज्यों में शामिल रहा बंगाल आज पिछड़ता दिख रहा है, जिसकी जिम्मेदारी वहां की नेतृत्व व्यवस्था पर जाती है।

उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब “ममता निर्ममता में बदलती है” तो उसकी कीमत चुकानी ही पड़ती है और जनता ने अपने वोट के जरिए इसका जवाब दिया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह जीत राष्ट्रवादी विचारों की मजबूती का संकेत है और देश में विकास की दिशा में एक और मजबूत कदम है, जो आने वाले समय में और स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *