भोपाल। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा हो गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिली है और बीते एक साल में कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रभावी प्रयास किए गए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते एक वर्ष के दौरान कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार संवाद स्थापित किया गया, संगठन के विस्तार को गति मिली और कई नए जिला कार्यालयों का निर्माण कराया गया। इसके साथ ही प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन, सहयोग सेल जैसी नई पहल और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के प्रयासों से भाजपा की कार्यक्षमता और सेवा भाव दोनों को नई दिशा मिली है।
उन्होंने कहा कि इन सभी प्रयासों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाया है तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हेमंत खंडेलवाल को उनके सफल एक वर्ष के कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आगे भी नई ऊंचाइयों को हासिल करेगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का सशक्त माध्यम है। संगठन की ऊर्जा, कार्यकर्ताओं का समर्पण और सेवा का भाव ही विकसित मध्य प्रदेश और विकसित भारत के संकल्प को नई गति देने का काम करेगा।

