भोपाल। मध्य प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के मुख्य सचिव अनुराग जैन को केंद्र सरकार ने नई और अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें देश की शीर्ष नीति निर्माण संस्था नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO नियुक्त किया गया है।
केंद्र सरकार की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। अनुराग जैन लंबे समय से प्रशासनिक सेवा में अपनी कार्यशैली और अनुभव के लिए जाने जाते हैं। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण योजनाओं और प्रशासनिक फैसलों में अहम भूमिका निभाई है।
अब नीति आयोग के CEO के रूप में वे राष्ट्रीय स्तर पर नीति निर्माण, विकास योजनाओं के समन्वय और विभिन्न राज्यों के साथ काम करते हुए नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।
अनुराग जैन की यह नियुक्ति न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि पूरे प्रशासनिक तंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। आने वाले दिनों में उनके स्थान पर मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर भी चर्चाएं तेज हो सकती हैं।
फिलहाल, केंद्र सरकार के आदेश के बाद अनुराग जैन को देश की सबसे महत्वपूर्ण संस्थाओं में से एक, नीति आयोग की कमान सौंप दी गई है।

