कैबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत पहुंचे उज्जैन: बाबा महाकाल के किए दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए लगातार श्रद्धालुओं के साथ-साथ राजनेताओं और कई जानी-मानी हस्तियों का पहुंचना जारी है। इसी सिलसिले में मध्य प्रदेश सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत उज्जैन पहुंचे।

सपरिवार बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद

उज्जैन पहुंचने के बाद कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने सपरिवार बाबा महाकाल का विधि-विधान से पूजन किया और भगवान का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बाबा महाकाल से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मंदिर प्रबंध समिति ने किया स्वागत

महाकालेश्वर मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर ने कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का स्वागत और सत्कार किया।

बाबा महाकाल के दर्शन के दौरान मंत्री पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए और उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *