कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी में जमीन से जुड़े मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री ने मामले में कटनी CSP नेहा पच्चीसिया के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही साफ कहा है कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दरअसल, कटनी में जमीन से जुड़े एक मामले में CSP नेहा पच्चीसिया का नाम सामने आया है। आरोप है कि एक करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की जमीन को दबाव बनाकर करीब 18 लाख रुपये में खरीदा गया। इस मामले में FIR भी दर्ज हो चुकी है।
मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में लापरवाही या किसी भी तरह की अनियमितता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि इस मामले में CSP नेहा पच्चीसिया के खिलाफ पहले ही FIR दर्ज हो चुकी है और अब मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। मुख्यमंत्री के सख्त रुख के बाद कटनी जमीन मामले में प्रशासन और पुलिस महकमे की कार्रवाई पर सबकी नजर बनी हुई है।

