राहुल गांधी के बयान पर भड़के केशव मौर्य! बोले- कांग्रेस अपनी डूबती राजनीति नहीं बचा पाएगी

लखनऊ. रायबरेली में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के बयान के बाद सियासत गरमा गई है। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah और BJP-RSS पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि BJP-RSS ने संविधान और देश के महापुरुषों पर हमला किया है।

राहुल गांधी के इस बयान पर अब उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya ने जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को गाली देकर कांग्रेस अपनी “डूबती नाव” को नहीं बचा सकती।

केशव मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस जितनी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रही है, उतनी ही तेजी से वह अपने राजनीतिक अंत की ओर बढ़ रही है। लगातार चुनावी हार के बाद कांग्रेस लोकतांत्रिक मर्यादा और राजनीतिक शिष्टाचार तक भूल चुकी है।

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि जिस नेतृत्व ने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया, आतंकवाद को करारा जवाब दिया और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, उसी नेतृत्व को “गद्दार” कहना कांग्रेस की हताशा और मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को राष्ट्रवाद और भारत की बढ़ती ताकत से सबसे ज्यादा परेशानी होती है।

केशव मौर्य ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण और भ्रष्ट राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब पार्टी अपनी बची-खुची राजनीति बचाने के लिए “जहर उगलने” का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों पर गर्व करती है और जनता लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देना भी जानती है। कांग्रेस को समझ लेना चाहिए कि इस तरह के बयान देकर वह न जनता का विश्वास जीत पाएगी और न ही अपनी राजनीतिक जमीन बचा पाएगी।

डिप्टी सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि अब कांग्रेस “न घर की रही है, न घाट की।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *