राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा झटका! सोनम के कथित प्रेमी राज कुशवाहा की फिर खारिज हुई जमानत, शिलांग कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख

बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी राज कुशवाहा समेत चारों आरोपियों को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शिलांग कोर्ट ने सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब आरोपियों को फिलहाल जेल में ही रहना होगा।

जानकारी के मुताबिक, राज कुशवाहा ने दूसरी बार जमानत के लिए आवेदन किया था। इससे पहले भी उसकी बेल पिटीशन खारिज हो चुकी थी। इस बार उसे उम्मीद थी कि कोर्ट से राहत मिल सकती है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया।

इस केस में एक अन्य आरोपी सोनम रघुवंशी को पहले ही जमानत मिल चुकी है। सोनम को राहत मिलने के बाद राज कुशवाहा की ओर से दोबारा जमानत याचिका दायर की गई थी, लेकिन कोर्ट ने उसे कोई राहत नहीं दी।

सिर्फ राज ही नहीं, बल्कि इस मामले से जुड़े चारों आरोपियों की जमानत याचिकाएं एक साथ खारिज कर दी गई हैं। कोर्ट के इस फैसले से साफ हो गया है कि फिलहाल न्यायालय इस मामले को बेहद गंभीरता से देख रहा है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड पहले से ही लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और अब कोर्ट के इस फैसले के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पुलिस और अभियोजन पक्ष का दावा है कि उनके पास मजबूत सबूत हैं और वे आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग करेंगे।

अब सभी की नजर इस केस की अगली सुनवाई और आगे की न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *