महाकाल की भक्ति में डूबे क्रिकेटर रिंकू सिंह! तड़के भस्म आरती में पहुंचे, बाबा का लिया आशीर्वाद

महाकाल की भक्ति में डूबे क्रिकेटर रिंकू सिंह! तड़के भस्म आरती में पहुंचे, बाबा का लिया आशीर्वाद
उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार, 30 सितंबर को भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह पहुंचे। उन्होंने तड़के होने वाली भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर बाबा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
रिंकू सिंह ने नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान वे शिव भक्ति में लीन नजर आए। भस्म आरती के बाद उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन किया।
देश और अपनी सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
दर्शन और पूजन के दौरान रिंकू सिंह ने भगवान महाकाल से देश की खुशहाली और अपनी सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। मंदिर में उनकी मौजूदगी के दौरान श्रद्धालुओं और मंदिर से जुड़े लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।
मंदिर समिति ने किया सम्मान
क्रिकेटर रिंकू सिंह के महाकाल मंदिर पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका आत्मीय स्वागत और सत्कार किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें भगवान महाकाल की तस्वीर, प्रसादी और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

लेखक के बारे में

KSTV Desk

View all posts by KSTV Desk →