Headlines

सेल्फी बनी मौत की वजह! वाटरफॉल में फिसला 21 वर्षीय युवक, डूबने से दर्दनाक मौत

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कुकड़ीखापा वाटरफॉल से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे 21 वर्षीय युवक की झरने में डूबने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा सेल्फी लेते समय पैर फिसलने के कारण हुआ। मृतक…

Read More

2 साल से नहीं आया पानी! टीकमगढ़ में जल संकट से परेशान महिलाएं चढ़ीं पानी की टंकी पर, मौके पर पहुंचे तहसीलदार

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पलेरा तहसील अंतर्गत बराना गांव में जल संकट को लेकर लोगों का गुस्सा आखिरकार सड़कों पर फूट पड़ा। गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी और पाइपलाइन बनने के बावजूद पिछले दो वर्षों से घरों तक एक बूंद पानी नहीं पहुंचा। इससे नाराज ग्रामीणों, खासकर…

Read More

केंद्र से मध्य प्रदेश को ₹8,010 करोड़ की बड़ी सौगात! टैक्स डेवोल्यूशन की अतिरिक्त किस्त जारी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया आभार

भोपाल। मध्य प्रदेश को केंद्र सरकार से बड़ी वित्तीय राहत मिली है। राज्यों की आर्थिक मजबूती और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने टैक्स डेवोल्यूशन यानी कर हस्तांतरण की अतिरिक्त किस्त के रूप में देशभर के राज्यों को कुल 1.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है।…

Read More

ढाई साल में कितना बदला पंधाना? विधायक छाया मोरे ने जनता के सामने रखा 570 करोड़ के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा में कार्यकाल के ढाई साल पूरे होने पर विधायक छाया मोरे ने जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे क्षेत्रों में कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, जिससे क्षेत्र के विकास को…

Read More

CPCT पर आर-पार की लड़ाई! 10 अगस्त को मंत्रालय के बाहर हजारों कर्मचारी करेंगे मुंडन, सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन

भोपाल। मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के तहत नौकरी पाने वाले लिपिकों के सामने अब रोजगार बचाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। सीपीसीटी यानी कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी सर्टिफिकेशन टेस्ट पास न कर पाने के कारण पिछले एक साल में प्रदेशभर में 1200 से ज्यादा कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की जा चुकी हैं। अब इस फैसले…

Read More

2 लाख पद खाली, नौकरी का इंतजार खत्म कब? युवा कांग्रेस का बड़ा ऐलान, शुरू होगा ‘भर्ती दो, मध्य प्रदेश बचाओ’ अभियान

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों को लेकर सियासत तेज हो गई है। युवा कांग्रेस ने प्रदेशभर में “भर्ती दो, मध्य प्रदेश बचाओ” अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। संगठन का आरोप है कि चुनाव के दौरान युवाओं को रोजगार और सरकारी भर्तियों का वादा किया गया था, लेकिन आज भी लाखों अभ्यर्थी नियुक्ति का…

Read More

ग्वालियर में आरक्षण को लेकर बड़ा प्रदर्शन! आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग, महिलाओं और बच्चों के साथ शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना

ग्वालियर।मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आरक्षण व्यवस्था को लेकर एक बड़ा प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारी जातिगत आरक्षण की जगह आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही वर्षों से झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे गरीब परिवारों को स्थायी आवास देने की मांग भी उठाई गई है। एमएलबी कॉलेज…

Read More

जिला अस्पताल में हंगामा! गर्भवती महिला के इलाज में लापरवाही पर भड़कीं विधायक अनुभा मुंजारे, डॉक्टर को लगाई फटकार

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिला अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब विधायक अनुभा मुंजारे अचानक अस्पताल पहुंच गईं। एक गर्भवती महिला के इलाज में कथित लापरवाही और अभद्र व्यवहार की शिकायत मिलने के बाद विधायक सीधे सिविल सर्जन के चैंबर पहुंचीं, जहां उन्होंने सिविल सर्जन और ड्यूटी पर मौजूद महिला डॉक्टर से…

Read More

ग्वालियर में IG को मिली अनोखी विदाई! आरक्षक ने दांतों से खींची फूलों से सजी कार, देखते रह गए लोग

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और आईजी अरविंद सक्सेना की सेवानिवृत्ति पर ऐसा विदाई समारोह देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्हें पारंपरिक नहीं, बल्कि बेहद अनोखे अंदाज में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। विदाई समारोह के दौरान पुलिस आरक्षक सुनील यादव ने अपनी अद्भुत…

Read More

‘सुरक्षा की गारंटी दो, आज ही आश्रम आ जाऊंगी!’ साध्वी हर्षानंद का नया वीडियो, आलोचनाओं पर दिया जवाब

उज्जैन। गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में दिए गए बयान के बाद शुरू हुई चर्चाओं के बीच साध्वी हर्षानंद गिरि, जिन्हें हर्षा रिछारिया के नाम से भी जाना जाता है, ने अब इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि संन्यास लेने के बाद माता-पिता के साथ रहने को लेकर कुछ संत…

Read More