Headlines

नर्सिंग कॉलेज भर्ती में 100 फीसदी महिला आरक्षण पर हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से मांगा जवाब, केवल महिलाओं के लिए निकले 286 पद

जबलपुर। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा नर्सिंग कॉलेजों में निकाली गई भर्ती में 100 प्रतिशत महिला आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। हाईकोर्ट ने इस मामले में मध्य प्रदेश शासन और संबंधित विभाग से जवाब तलब किया है। दरअसल कर्मचारी चयन मंडल ने 16 दिसंबर को एक विज्ञापन जारी…

Read More

शिवराज सिंह के गृह जिले से दिग्विजय सिंह की पदयात्रा का ऐलान, 5 जनवरी से मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में सड़क पर उतरेगी कांग्रेस

इछावर (सीहोर)। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलकर VB-G-RAM-G किए जाने के खिलाफ कांग्रेस का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर से पदयात्रा निकालने जा रहे हैं। सीहोर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने मीडिया से…

Read More

आंखों में मिर्च झोंककर 25 लाख की लूट, बाइक से जा रहे शख्स से रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हुए बदमाश

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर में आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 25 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। यह पूरी घटना देहात थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक लखविन्दर सिंह सुबह करीब 10 बजे बाइक से अपने रिश्तेदारों को 25…

Read More

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ गरजे बजरंग दल, पाकिस्तान जैसी एयर स्ट्राइक की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जबलपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार से कड़ा दखल देने की मांग की है। इसी क्रम में संगठन की ओर से एसपी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई। अंतरराष्ट्रीय…

Read More

कथा के बाद प्रसाद बना बीमारी की वजह, धार्मिक आयोजन में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, कई लोग अस्पताल में भर्ती

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक धार्मिक आयोजन के दौरान प्रसाद खाने के बाद अचानक कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फूड पॉइजनिंग की शिकायत सामने आने के बाद सभी बीमार लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा…

Read More

दिग्विजय सिंह के RSS बयान से गरमाई मध्यप्रदेश की राजनीति, कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, तीखे आरोपों और पलटवार का दौर तेज

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के आरएसएस को लेकर दिए गए बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। जहां बीजेपी के कुछ नेता और समर्थक उनके बयान पर हमलावर हैं, वहीं कांग्रेस के भीतर भी इस बयान को लेकर समर्थन और विरोध दोनों सुर सुनाई दे…

Read More

मनरेगा पर शिवराज सिंह चौहान का बड़ा हमला, भोपाल में G RAM G बिल के फायदे गिनाए, बोले– CM डॉ. मोहन में मुझसे ज्यादा ऊर्जा

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में G RAM G बिल को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मनरेगा योजना पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मनरेगा भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी थी और इससे न तो मजदूरों को सही लाभ मिला और न ही गांवों का वास्तविक विकास हो पाया। शिवराज…

Read More

पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान, TI ने दिखाई इंसानियत

नागदा (उज्जैन)। मध्य प्रदेश के उज्जैन से पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है, जहां थाना प्रभारी ने समय रहते एक युवक की जान बचा ली। बताया जा रहा है कि युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ था, लेकिन मौके पर पहुंचे टीआई ने उसे तुरंत फंदे से नीचे उतारकर सीपीआर दिया, जिससे उसकी…

Read More

रणवीर सिंह की फिल्म प्रलय में फिर जमेगी हिट जोड़ी, आलिया भट्ट बनीं हीरोइन, पहले भी साथ कर चुकी हैं सुपरहिट फिल्म

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है और अब इसके दूसरे पार्ट का इंतजार भी शुरू हो चुका है, जो मार्च 2026 में रिलीज होने वाला है। इसी बीच रणवीर सिंह की अगली फिल्म प्रलय को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां फिल्म की हीरोइन…

Read More

दृश्यम 3 में बड़ा बदलाव, अक्षय खन्ना की जगह जयदीप अहलावत की एंट्री

अजय देवगन जल्द ही अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइज़ी फिल्म दृश्यम के तीसरे पार्ट के साथ वापसी करने जा रहे हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जहां जयदीप अहलावत ने दृश्यम 3 में अक्षय खन्ना को रिप्लेस कर दिया है और वह जनवरी के…

Read More