पटवारी संघ का अनोखा प्रदर्शन, तहसीलदार के सामने नाक रगड़कर जताया विरोध

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के Tikamgarh जिले में उस वक्त हैरान कर देने वाला दृश्य देखने को मिला जब पटवारी संघ के अध्यक्ष ने अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार के सामने जमीन पर नाक रगड़कर विरोध जताया।

बताया जा रहा है कि पटवारी लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन से गुहार लगा रहे थे, लेकिन लगातार अनदेखी से नाराज होकर संघ के अध्यक्ष चन्द्रभान समारी ने यह अनोखा कदम उठाया।

बल्देवगढ़ तहसील में उन्होंने पहले अपनी मांगों का पत्र पढ़ा और फिर अचानक जमीन पर नाक रगड़ते हुए अधिकारियों से समस्याओं के समाधान की अपील करने लगे, जिससे वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

इस दौरान पटवारी संघ अध्यक्ष और तहसीलदार के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली, जिससे माहौल और गर्म हो गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और अब यह मामला प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है कि आखिर ऐसी नौबत क्यों आई और कर्मचारियों की मांगों पर समय रहते सुनवाई क्यों नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *