बरगी क्रूज हादसे पर सख्त कार्रवाई, सीएम मोहन का बड़ा फैसला

 जबलपुर। मध्य प्रदेश के Bargi Dam में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने बड़ा एक्शन लेते हुए लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की है।

सीएम के निर्देश पर क्रूज पायलट महेश पटेल, हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं, वहीं होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब के मैनेजर सुनील मरावी को निलंबित किया गया है और रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी।

दरअसल यह हादसा उस वक्त हुआ जब जबलपुर के बरगी डैम में सैलानी क्रूज का आनंद ले रहे थे, तभी अचानक तेज आंधी और हवा चलने लगी, जिससे क्रूज असंतुलित होकर डूबने लगा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि क्रूज में सवार 30 से ज्यादा लोग पानी में गिर गए, जिन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने तुरंत कोशिश शुरू की, वहीं सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आर्मी और गोताखोरों की टीम ने बचाव अभियान चलाया, जबकि प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया, फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *