पाकिस्तान ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को आतंकवादी घोषित कर दिया है। यह विवाद सऊदी अरब में हुए जॉय फोरम 2025 में सलमान खान के एक बयान के बाद सामने आया। इस दौरान सलमान खान ने बलूचिस्तान का नाम पाकिस्तान से अलग लेते हुए उसका जिक्र किया था, जिससे पाकिस्तान सरकार नाराज हो गई। इसके बाद पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने उन्हें फोर्थ सेड्यूल में डालकर एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया।
इस नोटिफिकेशन के अनुसार, सलमान खान पर पाकिस्तान में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, इस मामले पर सलमान खान या उनके प्रतिनिधियों की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
सलमान खान के बयान में उन्होंने कहा था कि “ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहा है।” इस बयान में बलूचिस्तान का नाम पाकिस्तान से अलग लिया गया, जिसे लेकर पाकिस्तान में नाराजगी पैदा हो गई।

बलूचिस्तान के अलगाववादी नेता मीर यार बलूच ने सलमान खान के इस बयान की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सलमान का यह उल्लेख छह करोड़ बलूच नागरिकों के लिए खुशी लेकर आया है और कई बड़े देश भी ऐसा करने में हिचकते हैं। मीर यार बलूच ने इसे सौम्य कूटनीति का शक्तिशाली माध्यम बताया और कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक संकेत दुनिया को बलूचिस्तान को अलग राष्ट्र के रूप में मान्यता देने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
यह विवाद पाकिस्तान और सलमान खान के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव का नया उदाहरण बन गया है, जबकि बलूच नेताओं ने इसे स्वागतयोग्य कदम माना है।

