भोपाल। नादरा बस स्टैंड के पीछे पुलिस कालोनी स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण मैं 9 जून से संगीतमय रामकथा चल रही है। इसी क्रम में सीताराम विवाह महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। संगीतमय श्री राम कथा जो की 9 जून से चल रही है, उसमें वृंदावन से आए कलिकेक्चर पीठाधीश्वर आचार्य अजय शास्त्री के मुखारबिंद से 77वीं कथा की ज्ञान गंगा बह रही है। संगीतमय रामकथा का श्रवण करने दूर दूर से श्रद्धालु आ रहे है। भगवान की वनगमन लीला भरत चरित्र प्रसंग को श्रवण करने भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।


