टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ में ईशी मां के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही मां बनने वाली हैं और इस खबर से उनके फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं, शादी के पूरे दस साल बाद उनके जीवन में ये बड़ी खुशखबरी आई है, जिसे उन्होंने अपने पति विवेक दहिया के साथ शेयर किया और तब से सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है
हाल ही में दिव्यांका की गोदभराई की रस्म बड़े ही खूबसूरत अंदाज में मनाई गई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहे हैं, इन तस्वीरों में दिव्यांका की खुशी साफ झलक रही है और उनका प्रेग्नेंसी ग्लो उनकी खूबसूरती को और भी बढ़ा रहा है
इस खास मौके पर दिव्यांका ने लाल रंग का फ्रॉक सूट पहना हुआ था, बालों में गजरा लगाया और ‘मॉम टू बी’ का टैग भी कैरी किया, वहीं विवेक दहिया सिंपल और स्टाइलिश अंदाज में नजर आए, दोनों की सादगी और केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया
गोदभराई के दौरान सजावट भी काफी खास रही, बैकग्राउंड में ‘वेलकम टू पैरेंटहुड दिव एंड विव’ लिखा पोस्टर इस खुशी के पल को और भी यादगार बना रहा था, फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और इस नए सफर के लिए कपल को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं

