ग्वालियर में हनुमान जन्मोत्सव पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, मुस्लिम समाज ने फूलों की वर्षा कर किया स्वागत

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली, जहां राम-हनुमान रथ यात्रा के दौरान मुस्लिम समाज ने फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया और छोटे-छोटे बच्चों ने ढोल बजाकर इस आयोजन में हिस्सा लिया।

इस भव्य रथ यात्रा को नरेंद्र सिंह तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसके बाद पूरा शहर भक्ति और उत्साह के रंग में डूबा नजर आया।

कोटेश्वर मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा जब मुस्लिम बहुल इलाकों से गुजरी, तब जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, जिसने भाईचारे और एकता का अनोखा संदेश दिया।

रथ यात्रा में इस बार 28 मुखी काली मसानी की झांकी पहली बार आकर्षण का केंद्र बनी, वहीं बाहुबली हनुमान, सिंदूरी हनुमान और वानर सेना की जीवंत झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

देर रात यह भव्य यात्रा हजीरा स्थित मैदान में समाप्त हुई, लेकिन अपने पीछे एक ऐसा संदेश छोड़ गई, जिसने दिखा दिया कि आस्था और इंसानियत साथ-साथ चल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *