गैस सिलेंडर में गड़बड़ी पर सख्ती! कलेक्टर का बड़ा एक्शन, रोज होगी जांच और रिपोर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण में गड़बड़ी और ज्यादा वसूली की शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन सख्त हो गया है और कलेक्टर ने पूरे मामले की निगरानी के लिए विशेष जांच टीम गठित कर दी है।

अब जिले में एसडीएम स्तर के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर रोजाना गैस एजेंसियों का निरीक्षण करेंगे, जहां स्टॉक, सिलेंडर का वजन, गुणवत्ता, अवैध भंडारण और कालाबाजारी जैसी गतिविधियों की बारीकी से जांच की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अतिरिक्त शुल्क वसूली, रिफिलिंग में गड़बड़ी और किसी भी तरह के दुरुपयोग के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

सभी एसडीएम को प्रमुख गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण कर हर दिन अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपनी होगी, इसके लिए एडीएम की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

दरअसल, लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है, ताकि आम लोगों को सही कीमत और सही मात्रा में गैस सिलेंडर मिल सके और कालाबाजारी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *