‘काम दिखाओ वरना कुर्सी छोड़ो!’ MP बीजेपी में मंत्रियों की अग्निपरीक्षा शुरू, 15 मिनट में देना होगा ढाई साल का हिसाब, फेल हुए तो मंत्रिमंडल से छुट्टी तय!

 भोपाल। मध्यप्रदेश की Bharatiya Janata Party सरकार में अब मंत्रियों की असली परीक्षा शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री Mohan Yadav की कैबिनेट के मंत्रियों को अब अपने कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश करना होगा। बताया जा रहा है कि इस परफॉर्मेंस टेस्ट में जो मंत्री पास होंगे उन्हें आगे मौका और प्रमोशन मिल सकता है, जबकि कमजोर प्रदर्शन करने वालों पर मंत्रिमंडल से बाहर होने का खतरा मंडरा सकता है।

दरअसल बीजेपी संगठन स्तर पर पहली बार मंत्रियों की इस तरह समीक्षा होने जा रही है। कल से दो दिवसीय विशेष बैठक और मूल्यांकन सत्र शुरू होगा, जिसमें सभी मंत्री अपने करीब ढाई साल के कामकाज का ब्यौरा पेश करेंगे। हर मंत्री को सिर्फ 15 मिनट का समय दिया गया है, जिसमें उन्हें अपनी योजनाओं, घोषणाओं और संगठन के साथ तालमेल को लेकर जवाब देना होगा।

इस हाई प्रोफाइल समीक्षा बैठक में बीजेपी और संघ के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक मंत्रियों की कार्यशैली, घोषणाओं का क्रियान्वयन, जनता के बीच पकड़ और संगठन से समन्वय जैसे कई मुद्दों पर उनकी परफॉर्मेंस आंकी जाएगी। यही रिपोर्ट आने वाले समय में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल का आधार भी बन सकती है।

अब मध्यप्रदेश की राजनीति में इस “परफॉर्मेंस टेस्ट” को लेकर हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि यह सिर्फ समीक्षा बैठक नहीं, बल्कि कई मंत्रियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करने वाला बड़ा मंच साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *