इंदौर। मध्यप्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक Bhojshala मामले में अब बड़ा कानूनी मोड़ आ गया है। इंदौर हाईकोर्ट के फैसले के बाद यह मामला अब सीधे Supreme Court of India पहुंच गया है।
जानकारी के मुताबिक मुस्लिम पक्ष की ओर से एक नई याचिका दाखिल की गई है, जिसने पूरे मामले को फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार “Jebran Ansari vs Union of India” नाम से यह याचिका डायरी नंबर 33643/2026 के तहत दर्ज की गई है।
सबसे खास बात यह है कि यह याचिका 26 मई की रात करीब 11:30 बजे दाखिल की गई, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि मुस्लिम पक्ष इस मामले में तेजी से कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित बताया जा रहा है।
नई याचिका में इंदौर हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसने भोजशाला विवाद को लेकर बड़ा फैसला सुनाया था। अब इस मामले के सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच कानूनी लड़ाई और तेज होने के आसार नजर आ रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक इस घटनाक्रम के बाद हिंदू संगठनों में भी हलचल बढ़ गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भोजशाला मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और धार्मिक माहौल फिर गरमा सकता है।
गौरतलब है कि भोजशाला विवाद लंबे समय से देश के सबसे संवेदनशील धार्मिक मामलों में शामिल रहा है और इस पर हर कानूनी फैसले के बाद देशभर की नजरें टिकी रहती हैं।

