प्रेमिका ने किया ब्लॉक, प्रेमी ने इंस्टाग्राम पर आखिरी वीडियो पोस्ट कर दी जान! टीकमगढ़ में सनसनीखेज मामला

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक 22 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर प्रेमिका द्वारा सोशल मीडिया पर ब्लॉक किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली। मौत से पहले युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने प्रेमिका पर धोखा देने और उसे ब्लॉक करने का आरोप लगाया।

यह मामला टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के हथेरी गांव का है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय रामलखन अहिरवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसका अपने ही गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। कुछ समय पहले वह दिल्ली से वापस गांव लौटा था, जिसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 6 बजे रामलखन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में उसने दावा किया कि उसकी प्रेमिका ने उसे धोखा दिया और सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया। वीडियो पोस्ट करने के कुछ ही समय बाद वह घर से निकल गया।

जब काफी देर तक रामलखन का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के प्लांटेशन क्षेत्र में एक महुआ के पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक द्वारा पोस्ट किए गए इंस्टाग्राम वीडियो सहित अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *