Vivek lagoo Passes Away: दिवंगत अभिनेत्री रीमा लागू के पूर्व पति विवेक लागू का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

रीमा लागू के पूर्व पति विवेक लागू ने गुरुवार शाम अंतिम सांस ली। विवेक मराठी सिनेमा और टीवी की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम थे। विवेक के निधन की जानकारी सबसे पहले विकी लालवानी ने सोशल मीडिया पर शेयर की। कल यानी शुक्रवार को ओशिवारा श्मशान घाट पर विवेक लागू का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

मराठी फिल्मों-टीवी शो में आए नजर 
रीमा लागू ने जहां हिंदी फिल्मों में खूब नाम कमाया। वहीं विवेक मराठी फिल्मों, टीवी शो और थिएटर में खूब सक्रिय रहे। वह गोदावरी ने काय केले, अग्ली, व्हाट अबाउट सावरकर? और 31 दिवस (2018) जैसे प्राेजेक्ट्स में नजर आए। टीवी शो, मराठी फिल्मों में वह एक उम्दा अभिनेता और निर्देशक के तौर पहचान रखते थे। 

कल होगा अंतिम संस्कार 
विवेक लागू के निधन के कारण की जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं है। परिवार की तरफ से इस बात की जानकारी अभी साझा नहीं की गई। मगर उनका अंतिम संस्कार कल सुबह यानी 20 जून को ओशिवारा श्मशान घाट पर किया जाएगा।

9 साल पहले रीमा लागू ने दुनिया को अलविदा कहा था
विवेक लागू और रीमा लागू ने साल 1978 में शादी की थी लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए। रीमा लागू और विवेक की एक बेटी भी हैं, उसका नाम मृण्मयी लागू है। रीमा लागू ने बेटी की परवरिश अकेले ही की थी। साल 2017 में दिल का दौरा पड़ने से अभिनेत्री का निधन हो गया था। रीमा लागू बॉलीवुड में अधिकतर मां के किरदार निभाती दिखी थीं। ‘हम आपके हैं कौन’ से लेकर ‘हम साथ साथ हैं’ तक में उन्होंने मां के रोल निभाए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *