भोपाल। मध्यप्रदेश से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ राज्य के 122 IAS अधिकारियों को मसूरी में विशेष ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 जनवरी से 30 जनवरी तक चलेगा। इसी दौरान SIR यानी मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के बीच 39 कलेक्टरों का चयन भी किया गया है, जिनके सिलेक्शन को लेकर चीफ सेक्रेटरी को आधिकारिक पत्र लिखा जा चुका है।
इस ट्रेनिंग में उज्जैन संभागायुक्त के साथ भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सागर और रीवा जैसे बड़े शहरों के कलेक्टर शामिल हैं। इसके अलावा मंत्रालय में विभाग प्रमुख, उप सचिव और सचिव के रूप में कार्यरत कई IAS अधिकारियों को भी इस प्रशिक्षण सूची में जगह मिली है।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ट्रेनिंग के लिए आवश्यक रजिस्ट्रेशन 12 दिसंबर तक ऑनलाइन पूरा कर लें। वहीं 19 दिसंबर तक संबंधित अधिकारियों के नामांकन की स्वीकृति भेजना अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि प्रशिक्षण प्रक्रिया समय पर शुरू की जा सके।
मध्यप्रदेश प्रशासन के इतने बड़े स्तर पर होने वाली यह ट्रेनिंग आने वाले चुनावी अभियानों और प्रशासनिक कार्यों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

