शादी कैंसिल होने के बाद पहली बार किसी इवेंट में नजर आईं Smriti Mandhana, कहा– इंडियन जर्सी पहनते ही सारी परेशानियां भूल जाती हूं

शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। म्यूजिक कंपोज़र पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी पहले उनके पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण टालनी पड़ी, और फिर पलाश द्वारा धोखा देने की खबरों के बाद दोनों ने आधिकारिक तौर पर शादी कैंसिल होने की घोषणा कर दी। इस पूरे विवाद के बाद स्मृति पहली बार एक पब्लिक इवेंट में नजर आईं, जहां उनके साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर भी मौजूद थीं।

इवेंट के दौरान जब उनसे बातचीत की गई, तो स्मृति ने बेहद दिल छू लेने वाली बात कही। उन्होंने कहा कि क्रिकेट से ज्यादा उन्हें आज भी कोई चीज प्यारी नहीं है। इंडियन जर्सी पहनते ही उनकी सारी परेशानियां पीछे छूट जाती हैं और इससे उन्हें अपनी ज़िंदगी पर फोकस करने की ताकत मिलती है। स्मृति ने बताया कि बचपन से ही बल्लेबाजी का जुनून उनके अंदर था, जिसे बहुत कम लोग समझ पाते थे, लेकिन उनका सपना हमेशा से वर्ल्ड चैंपियन बनने का रहा है।

उन्होंने कहा कि वे हमेशा सरल स्वभाव की रही हैं और कभी भी ज्यादा सोचकर अपनी जिंदगी को मुश्किल नहीं बनातीं। उनका मानना है कि पर्दे के पीछे की कड़ी मेहनत ही मैदान पर दिखने वाली सफलता की असली वजह होती है।

शादी कैंसिल होने के बाद स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल दोनों ने अपने फैंस और मीडिया से प्राइवेसी की अपील की थी। इसके बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *