एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 के मेकर्स ने फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया है और फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फैंस अब इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टीजर देशभक्ति के जज्बे से भरपूर नजर आ रहा है।
करीब दो मिनट चार सेकेंड के इस टीजर की शुरुआत फाइटर प्लेन, गोलियों और जंग के माहौल से होती है, तभी सनी देओल की दमदार आवाज गूंजती है, जिसमें वह कहते हैं कि दुश्मन आसमान से आए, जमीन से आए या समंदर से, हर रास्ते पर उसे एक हिंदुस्तानी फौजी मिलेगा जो आंखों में आंखें डालकर कहेगा कि सामने खड़ा है हिंदुस्तान। टीजर में सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की झलक भी दिखाई गई है, जिसने फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है।
बॉर्डर 2 साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है और यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की मौजूदगी इस फिल्म को एक बार फिर देशभक्ति से लबरेज सिनेमाई अनुभव बनाने वाली है।

