पिता सुरेन्द्र शेट्टी की बर्थ एनिवर्सरी पर शिल्पा शेट्टी का इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के दिवंगत पिता सुरेन्द्र शेट्टी की आज 22 दिसंबर को 85वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर कर उन्हें याद किया और दिल छू लेने वाला नोट लिखा।

शिल्पा शेट्टी ने पिता सुरेन्द्र शेट्टी के साथ बिताए पलों की कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनके बेटे वियान भी अपने नाना के साथ नजर आ रहे हैं, वहीं एक फोटो में शिल्पा और शमिता शेट्टी दोनों अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं। इन यादगार पलों को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा कि पापा, आपको 85वें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, उम्मीद है आप ऊपर स्वर्ग में अपनी सिंगल माल्ट व्हिस्की का आनंद ले रहे होंगे।

गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी के पिता सुरेन्द्र शेट्टी का निधन साल 2016 में हुआ था। अक्टूबर 2016 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनका निधन हो गया। शिल्पा अक्सर खास मौकों पर अपने पिता को याद करती हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाएं साझा करती रहती हैं।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। साल 2012 में दोनों के बेटे वियान का जन्म हुआ और इसके बाद 2020 में शिल्पा सरोगेसी के जरिए बेटी समीशा की मां बनीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *