मऊगंज में गोकशी का सनसनीखेज खुलासा, कमरे में टुकड़ों में मिला गोवंश, मोहम्मद शरीफ गिरफ्तार

 मऊगंज। मध्य प्रदेश के मऊगंज थाना क्षेत्र के घूरेहटा वार्ड नंबर 12 में पुलिस ने छापा मारकर गोकशी के एक मामले का खुलासा किया है। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही आरोपी मोहम्मद शरीफ ने कमरे में ताला लगाकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

जब पुलिस ने बंद कमरे का ताला तोड़ा तो अंदर का दृश्य चौंकाने वाला था। कमरे में गोवंश को कई टुकड़ों में काटकर रखा गया था और शरीर के अंग अलग-अलग पड़े थे। मौके से गोकशी में इस्तेमाल किया गया गड़ासा और अन्य धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गोवंश का मांस बेचने और स्वयं के उपयोग के लिए रखे हुए था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 325, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(i) और मध्य प्रदेश गोवंश प्रतिषेध अधिनियम 2004 की धारा 4, 5/9 के तहत मामला दर्ज किया है। जब्त किए गए मांस को परीक्षण के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया है।

फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है ताकि इस मामले से जुड़े अन्य संभावित कड़ियों का भी खुलासा किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *