महाकाल की भक्ति में डूबीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया! उज्जैन पहुंचकर भस्म आरती में हुईं शामिल, माथे पर त्रिपुंड लगाकर लिया बाबा का आशीर्वाद

उज्जैन। मशहूर फिल्म अभिनेत्री Tamannaah Bhatia मंगलवार सुबह धर्मनगरी Ujjain पहुंचीं, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध Mahakaleshwar Jyotirlinga मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए और तड़के होने वाली दिव्य भस्म आरती में शामिल हुईं।

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पूरी तरह भक्ति रंग में रंगी नजर आईं। माथे पर चंदन का त्रिपुंड लगाए उन्होंने करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी। इस दौरान वे पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना में लीन दिखाई दीं।

दर्शन के बाद तमन्ना ने नंदी जी का पूजन किया और उनके कानों में अपनी मनोकामना भी कही। इसके बाद उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए उत्साह दिखाया।

दर्शन के बाद तमन्ना भाटिया ने कहा कि बाबा महाकाल जिसे बुलाते हैं वही यहां आ पाता है। उन्होंने कहा कि मंदिर का वातावरण बेहद सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ है और दो घंटे तक भस्म आरती में बैठकर जो अनुभव मिला, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

बता दें कि Tamannaah Bhatia भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई है। फिल्म Baahubali: The Beginning में अवंतिका के किरदार से उन्हें खास लोकप्रियता मिली थी। इसके अलावा वे ‘हैप्पी डेज़’ और ‘हिम्मतवाला’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *