बंगाल नतीजों पर अखिलेश यादव का हमला, बोले- ‘दस नंबरी चालबाज़ी’ का जवाब दे भाजपा, दी खुली चुनौती

लखनऊ. पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों को लेकर सियासत तेज हो गई है, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं और सीधे चुनौती दे डाली है।

अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी प्रेस वार्ता में भाजपा की चुनाव जीतने की कथित ‘दस नंबरी चालबाज़ी’ का सबूतों के साथ खुलासा किया गया है, अब भाजपा को जवाब देना होगा, इसे उन्होंने चुनौती के साथ भविष्य की चेतावनी भी बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश में एक मल्टीलेयर इलेक्शन माफिया सक्रिय है, जो अलग-अलग स्तर पर मिलकर लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रहा है और इसे उन्होंने ‘डेमोक्रेटिक क्राइम गैंग’ का नाम दिया।

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि भाजपा में रहे कुछ लोग, जो अब पार्टी से निराश हैं, वे भी इस कथित चुनावी गड़बड़ी का खुलासा कर रहे हैं और सच्चाई सामने ला रहे हैं।

सपा प्रमुख ने मांग की कि पश्चिम बंगाल की मतगणना की सीसीटीवी फुटेज देश के सामने लाई जाए और इस पूरे मामले में Supreme Court of India को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

उन्होंने अंत में कहा कि जनता का संदेश साफ है और लोकतंत्र में पारदर्शिता जरूरी है, ऐसे में अब इस मुद्दे पर जवाबदेही तय होना ही चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *