पश्चिम बंगाल में BJP की जीत… CM योगी ने कहा- सुशासन और राष्ट्रवाद की विजय

लखनऊ। पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद सियासी प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने भारतीय जनता पार्टी की जीत पर बधाई दी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह परिणाम प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व और उनकी नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है, जो चुनावी नतीजों में साफ नजर आया है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी-एनडीए की सरकार बनना, असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार सत्ता में आना इस भरोसे का प्रमाण है।

योगी आदित्यनाथ ने इसे “नए भारत-विकसित भारत” के संकल्प को नई गति देने वाला जनादेश बताया और कहा कि यह जीत सुशासन और राष्ट्रवाद पर जनता की मुहर है।

उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण का यह परिणाम है।

सीएम योगी ने जनता-जनार्दन का आभार जताते हुए कहा कि देशवासियों ने एक बार फिर विकास और स्थिर नेतृत्व के पक्ष में अपना समर्थन दिया है, जो आने वाले समय की दिशा तय करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *