उज्जैन। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध Mahakaleshwar Jyotirlinga में एक बार फिर बॉलीवुड सितारों की आस्था देखने को मिली। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर Remo D’Souza, टीवी और फिल्म अभिनेत्री Ankita Lokhande और अभिनेता Vicky Jain आज तड़के सुबह बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे, जहां उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।
सुबह करीब 3 बजे तीनों सितारे महाकाल मंदिर पहुंचे और नंदी हॉल में बैठकर करीब दो घंटे तक बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान तीनों पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए और मंदिर परिसर में आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला।
भस्म आरती के बाद रेमो डिसूजा, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने नंदी महाराज का पूजन किया और नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। इसके बाद उन्होंने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।
भस्म आरती संपन्न होने के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से तीनों का स्वागत भी किया गया। बता दें कि रेमो डिसूजा इससे पहले भी बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आ चुके हैं, वहीं अंकिता लोखंडे भी अपने पति विक्की जैन के साथ कुछ समय पहले भस्म आरती में शामिल हुई थीं।

