‘राष्ट्र प्रथम’ के प्रतीक महाराणा प्रताप को मिलेगा भव्य सम्मान, भोपाल में खुलेगा ‘वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक’
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने हर परिस्थिति में ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को सर्वोपरि रखा और…
