हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व का एक साल पूरा! मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी बधाई, बोले- कार्यकर्ताओं के लिए हैं प्रेरणा

 भोपाल। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व का एक वर्ष पूरा हो गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व और संगठनात्मक कार्यशैली की सराहना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हेमंत खंडेलवाल की सादगी, संगठन के प्रति निष्ठा और कार्यकुशलता कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रति उनका आत्मीय व्यवहार भी सराहनीय है और उनके नेतृत्व में बीते एक वर्ष के दौरान संगठन ने नए आयाम स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आगे भी संगठन इसी तरह मजबूती के साथ आगे बढ़ता रहेगा।

वहीं बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भी हेमंत खंडेलवाल को सफल कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में उनके नेतृत्व में संगठन में संपर्क, संवाद और समन्वय की कार्यसंस्कृति को नई मजबूती मिली है।

आशीष अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान, अनुशासित संगठन और स्पष्ट नेतृत्व हेमंत खंडेलवाल की कार्यशैली की पहचान बन चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके मार्गदर्शन में काम करने का अवसर सीखने और सौभाग्य की बात है।

उन्होंने भगवान श्री राघवेंद्र सरकार से हेमंत खंडेलवाल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा के साथ संगठन का नेतृत्व करते रहने की कामना भी की। बीजेपी नेताओं के इन संदेशों के बाद प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होना पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *