अब मम्मियां भी दिखाएंगी अपना हुनर, बच्चों के साथ करेंगी फैशन, डांस और सिंगिंग

भोपाल। बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ माताओं को भी आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में माय प्लैनेट प्री स्कूल एक अनूठी पहल करते हुए ‘टैलेंट गैलेक्सी’ कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। इस विशेष आयोजन में बच्चों के साथ उनकी मम्मियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में फैशन शो, डांस और सिंगिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मां और बच्चे एक साथ भाग लेकर अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन करेंगे। स्कूल की डायरेक्टर ने बताया कि संस्थान बच्चों को खेल-खेल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ उनकी माताओं को भी विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान करता है, ताकि वे अपनी रुचि के अनुसार कौशल विकसित कर आत्मनिर्भर बन सकें और रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि ‘टैलेंट गैलेक्सी’ का मुख्य उद्देश्य माताओं को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी प्रतिभा को पहचान दिला सकें और परिवार के साथ यादगार अनुभव साझा कर सकें। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *