‘जैसा मिल रहा है, वैसा खा लो…!’ हॉस्टल के खाने में मिली इल्ली, भड़कीं छात्राएं; अधीक्षिका के खिलाफ खोला मोर्चा
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से छात्रावास में छात्राओं को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। न्यूटन चिखली स्थित अनुसूचित जाति जूनियर कन्या छात्रावास में खाने को लेकर छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार इल्ली युक्त सब्जी, कच्चे चावल और अधपकी रोटियां…
