PM मोदी के 12 साल पूरे! BJP का बड़ा प्लान, गांव-गांव पहुंचकर बताएंगे सरकार की उपलब्धियां

भोपाल। केंद्र में Narendra Modi सरकार के 12 साल पूरे होने पर मध्यप्रदेश भाजपा अब पूरे प्रदेश में मेगा अभियान चलाने जा रही है। भाजपा इस मौके को बड़े उत्सव की तरह मनाने की तैयारी में जुट गई है।

यह विशेष अभियान 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से शुरू होकर 21 जून विश्व योग दिवस तक चलेगा। इस दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में इस अभियान को लेकर बड़ी बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रणनीति तैयार की गई। तय हुआ कि 8 जून से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि गांवों में जाकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे, प्रदर्शनी लगाएंगे और सरकार के विकास कार्यों की जानकारी देंगे।

अभियान के दौरान प्राकृतिक खेती, योग और अन्य सामाजिक प्रकल्पों पर भी चर्चा की जाएगी। भाजपा ने अपने सांसदों और विधायकों के लिए भी खास जिम्मेदारी तय की है। हर सांसद को अपनी लोकसभा और हर विधायक को अपनी विधानसभा के प्रत्येक मंडल में पूरा एक दिन बिताना होगा।

इस अभियान में वीआईपी कल्चर से दूरी बनाने का फैसला भी लिया गया है। नेताओं को बड़े वाहनों के काफिलों की जगह कार पूलिंग या सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर जनता के बीच पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई इस बैठक में मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी और महापौर मालती राय समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *