PM मोदी की अपील का असर! 20 मई को वर्चुअल होगी डॉ मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक, ईंधन बचत और डिजिटल मीटिंग्स पर बड़ा फैसला

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav की अध्यक्षता में 20 मई को होने वाली कैबिनेट बैठक इस बार पूरी तरह वर्चुअल मोड में आयोजित की जाएगी। प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचत, डिजिटल मीटिंग्स और फिजिकल मूवमेंट कम करने की अपील के बाद मोहन सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। अब मंत्रालय की कैबिनेट बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी।

प्रदेश सरकार अब सरकारी बैठकों में काफिले और अनावश्यक यात्रा को कम करने पर जोर दे रही है। इसी रणनीति के तहत यह निर्णय लिया गया है कि मंत्री और अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से ही बैठक में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इससे पेट्रोल-डीजल की खपत कम होगी और सरकारी खर्च में भी बचत होगी।

इससे पहले उत्तरप्रदेश में Yogi Adityanath सरकार भी वर्चुअल मीटिंग्स और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने के निर्देश दे चुकी है। वहीं राजस्थान सरकार ने भी अफसरों की बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आयोजित करने और कारपूल सिस्टम लागू करने का फैसला लिया है।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से अपील की थी कि पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें, सार्वजनिक परिवहन और कारपूलिंग को बढ़ावा दें और डिजिटल माध्यमों का ज्यादा इस्तेमाल करें। पीएम मोदी ने विदेशी यात्राओं और अनावश्यक खर्चों से बचने की भी सलाह दी थी, ताकि विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम किया जा सके।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहले ही अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटा चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों से भी मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट और डिजिटल माध्यमों का अधिक उपयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *