पेंच टाइगर रिजर्व में दिखा जंगल का खौफनाक सच! अजगर ने चीतल के शावक को जिंदा जकड़कर साबूत निगला, वायरल हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

 सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले स्थित Pench Tiger Reserve में प्रकृति का एक बेहद दुर्लभ और खौफनाक नजारा देखने को मिला है। पेंच टाइगर रिजर्व के कर्माझिरी रेंज के जोड़ामुनारा इलाके में एक विशाल अजगर ने चीतल के शावक का शिकार कर उसे साबूत निगल लिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अजगर ने पहले चीतल के शावक को अपनी मजबूत कुंडली में जकड़ लिया। शावक खुद को छुड़ाने के लिए लगातार संघर्ष करता रहा, लेकिन अजगर की ताकत के सामने उसकी एक नहीं चली। कुछ ही देर में अजगर ने उसे पूरी तरह अपने कब्जे में लेकर साबूत निगल लिया।

जंगल में इस तरह के दृश्य बेहद कम देखने को मिलते हैं, लेकिन यह घटना एक बार फिर प्रकृति के कठोर और वास्तविक नियमों को सामने लेकर आई है। वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक जंगल में जीवित रहने की लड़ाई बेहद कठिन होती है, जहां हर शिकारी अपने शिकार की तलाश में रहता है।

पेंच टाइगर रिजर्व में अक्सर बाघ, तेंदुए और अन्य वन्यजीवों की गतिविधियां कैमरे में कैद होती रहती हैं, लेकिन अजगर द्वारा इस तरह शिकार को साबूत निगलने का वीडियो लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *