धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में आज गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। “विरासत से विकास” की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
जिला प्रशासन धार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे मोतीबाग चौक स्थित सब्जी मंडी प्रांगण में आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के प्रभारी मंत्री Kailash Vijayvargiya करेंगे।
इस दौरान कई बड़े जनप्रतिनिधि और मंत्री भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में केंद्रीय राज्य मंत्री Savitri Thakur, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री Prahlad Singh Patel, धार विधायक नीना विक्रम वर्मा, धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर और जिला पंचायत अध्यक्ष शसरदार सिंह मेड़ा शामिल रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान धार जिले में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य अतिथियों के हाथों करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात जिले को मिलने जा रही है।
जल संरक्षण और विकास को केंद्र में रखकर आयोजित यह कार्यक्रम प्रशासन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर जिला मुख्यालय पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

