“बिजली संकट पर अखिलेश का बड़ा हमला! बोले- BJP को अब और बर्दाश्त नहीं करेगी जनता”

लखनऊ. भाजपा सरकार पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने बिजली संकट को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है, बिजली के दाम भी बढ़ रहे हैं, लेकिन जनता को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पिछले 9 वर्षों में प्रदेश की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह खराब कर दिया है और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए एक भी नया पावर प्लांट नहीं लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली संकट के कारण आम जनता परेशान है और जगह-जगह लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर हो रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिजली उत्पादन बढ़ाने के बजाय स्मार्ट मीटर लगाकर जनता से भारी बिजली बिल वसूलने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी सरकार के समय कानपुर, घाटमपुर, एटा, ललितपुर, सोनभद्र, प्रयागराज और टांडा जैसे इलाकों में सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट लगाने का काम किया गया था, जिससे बिजली उत्पादन बढ़ा था। साथ ही ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को भी मजबूत किया गया था। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में जो बिजली मिल रही है, वह समाजवादी पार्टी सरकार के समय बनाए गए बिजली घरों की वजह से मिल रही है, जबकि भाजपा सरकार ने कोई नया पावर प्लांट शुरू नहीं किया।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने सिर्फ महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जनता बिजली कटौती से त्रस्त हो चुकी है और कई जिलों में लोग बिजली उपकेंद्रों का घेराव कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार को और बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है और 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा का सफाया कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *