कॉमनवेल्थ पदक विजेताओं पर मेहरबान MP सरकार! 25-25 लाख रुपये और सरकारी नौकरी का बड़ा ऐलान
भोपाल। कॉमनवेल्थ गेम्स में देश और मध्य प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के लिए डॉ. मोहन यादव सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपये की सम्मान राशि के साथ सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।…
