भोपाल। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम Jagdish Devda की अचानक तबीयत बिगड़ने से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें आनन-फानन में भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी और लू लगने की वजह से उनकी तबीयत खराब हुई। स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनका चेकअप किया और इलाज शुरू किया। फिलहाल डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
जानकारी के अनुसार तबीयत खराब होने की वजह से डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा रविवार को आयोजित वन-टू-वन चर्चा कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हो सके। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आते ही समर्थकों और नेताओं के बीच चिंता बढ़ गई।
फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

