‘चिता आंदोलन’ का सातवां दिन: आंशिक जीत के बाद भी नहीं थमे ग्रामीण, जल सत्याग्रह, मिट्टी सत्याग्रह और आमरण अनशन जारी
पन्ना। केन-बेतवा लिंक परियोजना समेत विभिन्न विकास परियोजनाओं से प्रभावित और विस्थापित परिवारों का ‘चिता आंदोलन’ सातवें दिन भी जारी रहा। सरकार की ओर से रूंझ और मझगांय क्षेत्र में मुआवजा राशि 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 12 लाख 50 हजार रुपये किए जाने और पन्ना जिले के लिए 39 करोड़ रुपये मंजूर होने के बाद…
