“इनसे जूते साफ कराऊंगा…” वाले बयान पर आजम खान दोषी करार! कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा, चुनावी भाषण पड़ा भारी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता Azam Khan को 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए विवादित बयान के मामले में बड़ा झटका लगा है। रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई है।

शनिवार को विशेष मजिस्ट्रेट शोभित बंसल की अदालत ने यह फैसला सुनाया। मामला लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान रामपुर के भोट थाना क्षेत्र में आयोजित एक रोड शो से जुड़ा हुआ है, जहां आजम खान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव प्रचार कर रहे थे।

चुनावी भाषण के दौरान आजम खान ने तत्कालीन जिलाधिकारी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि “ये तनखइया हैं, इनसे जूते साफ कराऊंगा।” इसी बयान को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

अब अदालत ने इस मामले में आजम खान को दोषी मानते हुए 2 साल की सजा और 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

गौरतलब है कि आजम खान पहले से ही कई कानूनी मामलों का सामना कर रहे हैं। उनके खिलाफ 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज बताए जाते हैं। कुछ मामलों में उन्हें राहत मिली है, जबकि कई केस अब भी अदालत में लंबित हैं।

फिलहाल Azam Khan अपने बेटे Abdullah Azam Khan के साथ रामपुर जिला जेल में बंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *