बड़ी खबर, एमपी के दो राज्यसभा सांसद विधानसभा चुनाव हारे, तमिलनाडु और केरल में झटका

भोपाल। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मध्यप्रदेश से राज्यसभा जाने वाले दो सांसद विधानसभा चुनाव में हार गए हैं, जिससे सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है।

ये दोनों सांसद तमिलनाडु और केरल में चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन जनता का भरोसा हासिल नहीं कर पाए, केंद्रीय मंत्री डॉ एल मुरुगन तमिलनाडु की अवनाशी सीट से चुनाव लड़े थे, जहां उन्हें तमिलगा वेट्टी कषगम की उम्मीदवार कमली एस ने 14 हजार से ज्यादा वोटों से हराया और वे दूसरे स्थान पर रहे।

वहीं दूसरी ओर केंद्रीय अल्पसंख्यक और मत्स्य पालन राज्यमंत्री जार्ज कुरियन केरल की कांजीरापल्ली सीट से मैदान में थे, लेकिन उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार रॉनी के बेबी ने 29 हजार 662 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया, इस सीट पर कुरियन तीसरे स्थान पर रहे जबकि केरल कांग्रेस के डॉ एन जयराज दूसरे स्थान पर रहे।

बताया जा रहा है कि जार्ज कुरियन का राज्यसभा कार्यकाल 19 जून को समाप्त होने वाला है, जबकि डॉ एल मुरुगन का कार्यकाल अप्रैल 2030 तक जारी रहेगा, ऐसे में इन नतीजों ने राजनीतिक समीकरणों पर नई चर्चा छेड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *