महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री रूपा गांगुली, भस्म आरती में हुईं शामिल; बोलीं- जो कुछ हूं, बाबा की कृपा से हूं
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री रूपा गांगुली बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचीं। उज्जैन पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले भगवान महाकाल की प्रातःकालीन भस्म आरती में हिस्सा लिया और करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर आरती के दिव्य दर्शन किए। भस्म आरती के दौरान अभिनेत्री पूरी तरह…
